प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) रोहित शर्मा ने नवंबर, 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
(b) रोहित ने अपने पदार्पण मैच में 177 रन बनाए, जो शिखर धवन (187) के बाद किसी भारतीय द्वारा पदार्पण पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
(c) अंतिम टेस्ट मैच उन्होंने दिसंबर, 2024 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
(d) रोहित ने टेस्ट कैरियर में कुल 67 मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 मई, 2025 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- रोहित ने नवंबर, 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
- उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 177 रन बनाए, जो शिखर धवन (187) के बाद किसी भारतीय द्वारा पदार्पण पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
- अंतिम टेस्ट मैच उन्होंने दिसंबर, 2024 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
- रोहित ने टेस्ट कैरियर में कुल 67 मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।
- टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं।
- वर्ष 2021 रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का बेहतरीन साल रहा, जिसमें उन्होंने 47.68 की औसत से 906 रन बनाए।
- रोहित को वर्ष 2022 में सबसे लंबे प्रारूप में कप्तान नियुक्त किया गया था, ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2023 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचाया।
- उन्होंने 4 सितंबर, 2021 को ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 127 रनों की पारी के साथ अपना पहला विदेशी टेस्ट शतक बनाया था।
- 5 अक्टूबर, 2019 को, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान , शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहली उपस्थिति में एक मैच में दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
- उसी श्रृंखला में, उन्होंने एक टेस्ट श्रृंखला में सबसे अधिक छक्के लगाने का शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/india-captain-rohit-sharma-announces-test-retirement
