प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 31 मार्च‚ 2024 को रोमानिया और बुल्गारिया आंशिक रूप से यूरोपीय संघ शेंगेन यात्रा क्षेत्र (आईडी-चेक-मुक्त यात्रा क्षेत्र) में शामिल हो गए।
(ii) आस्ट्रिया द्वारा वर्ष 2022 में शेंगेन क्षेत्र में रोमानिया और बुल्गारिया के प्रवेश पर वीटो लगा दिया था।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- शेंगेन क्षेत्र की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।
- ध्यातव्य है कि ऑस्ट्रिया द्वारा वर्ष 2022 में शेंगेन क्षेत्र में रोमानिया और बुल्गारिया के प्रवेश पर वीटो लगा दिया था।
- रोमानिया तथा बुल्गारिया वर्ष 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुए थे।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…