रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) का अधिग्रहण

प्रश्न – 25 मार्च, 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किस समूह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा किया गया?
(a) टाटा समूह (b) रिलायंस समूह
(c) आदित्य बिरला समूह (d) महिंद्रा समूह
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मार्च, 2026 को आदित्य बिरला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल और डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी का 100% स्वामित्व रिकॉर्ड तोड़ 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 166.6 बिलियन रुपये ) में हासिल किया।
  • यह क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक है।
  • इस कंसोर्टियस में आदित्य बिरला समूह के नेतृत्व में, इसमें टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, बोल्ट वेंचर्स (डेविड ब्लिट्जर के नेतृत्व में) और ब्लैकस्टोन की निजी इक्विटी रणनीति (बीएक्सपीई) शामिल हैं।
  • आर्यमन विक्रम बिरला अध्यक्ष होंगे और सत्यन गजवानी (टाइम्स ऑफ इंडिया समूह) उपाध्यक्ष होंगे।
  • इस सौदे में पुरुष आईपीएल टीम और महिला डब्ल्यूपीएल टीम दोनों शामिल हैं।
  • यह सौदा बीसीसीआई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य नियामक निकायों से अनुमोदन के अधीन है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/consortium-led-by-abg-and-the-times-of-india-group-acquires-rcb-for-1-8-billion/articleshow/129780613