प्रश्न – सितंबर 2026 में पुरुष एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में लगातार चार विश्व खिताब जीतने वाले इतिहास के पहले साइकिलिस्ट कौन बने?
(a) फिलिप्पो गाना
(b) रेम्को इवनपोल
(c) पॉल सेक्सास
(d) टोनी मार्टिन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 सितंबर, 2026 को बेल्जियम के साइकिल चालक रेम्को इवनपोल (Remco Evenepoel) ने कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित UCI रोड विश्व चैंपियनशिप, 2026 की पुरुष एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने 39.2 किलोमीटर लंबे मार्ग को 44 मिनट 53.13 सेकंड में पूरा किया।
- इटली के फिलिप्पो गाना (Filippo Ganna) ने रजत और फ्रांस के पॉल सेक्सास (Paul Seixas) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
- इवनपोल ने गाना को 57.31 सेकंड तथा सेक्सास को 1 मिनट 13.04 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा।
- इवनपोल इससे पहले वर्ष 2023, 2024 और 2025 में भी इस स्पर्धा के विश्व चैंपियन बने थे।
- इस जीत के साथ वह पुरुष एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में लगातार चार विश्व खिताब जीतने वाले इतिहास के पहले साइकिल चालक बन गए।
- यह इस स्पर्धा में उनका कुल चौथा विश्व खिताब है।
- उन्होंने फैबियन कैंसेलारा और टोनी मार्टिन के सर्वाधिक चार-चार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
- कैंसेलारा ने वर्ष 2006, 2007, 2009 और 2010, जबकि मार्टिन ने 2011, 2012, 2013 और 2016 में यह खिताब जीता था।
- पुरुषों की व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा को UCI रोड विश्व चैंपियनशिप में पहली बार 1994 में शामिल किया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…