रूस-संयुक्त राज्य अमेरिका शिखर सम्मेलन-2025

प्रश्न – 15 अगस्त ,2025 को रूस-संयुक्त राज्य अमेरिका शिखर सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) मास्को (b) न्यूयार्क
(c) अलास्का (d) दोहा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अगस्त, 2025 को रूस-संयुक्त राज्य अमेरिका शिखर सम्मेलन-2025 अलास्का के एंकोरेज स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में आयोजित किया गया
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक शिखर सम्मेलन था।
  • इस चर्चा का मुख्य विषय चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध था, जिसे डोनाल्ड ट्रम्प समाप्त करना चाहते हैं।
  • वर्ष 2024 में ट्रंप के पुनः निर्वाचित होने के बाद से यह ट्रंप और पुतिन के बीच पहली बैठक थी और 2019 में ओसाका(जापान ) में उनकी आखिरी बैठक के बाद से पदस्थ राष्ट्रपति के रूप में उनके बीच पहली बैठक थी।
  • वर्ष 2015 के बाद यह पहली बार था, जब पुतिन संयुक्त राज्य अमेरिका आए थे, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र में भाग लिया था।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अलास्का में तीन घंटे चली बातचीत में उन्होंने प्रगति की है और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के करीब पहुंच गए हैं, लेकिन उन्होंने तत्काल युद्धविराम की घोषणा नहीं की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/trump-putin-alaska-summit-us-russia-talks-on-ukraine-war-august-15-updates/article69936837.ece

https://www.newsonair.gov.in/hi/the-much-awaited-summit-between-us-president-trump-and-russian-president-putin-will-take-place-tomorrow

https://ddnews.gov.in/en/india-welcomes-progress-at-us-russia-alaska-summit-reiterates-call-for-dialogue-on-ukraine-war