प्रश्न – रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस द्वारा चंद्रमा पर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की योजना किस वर्ष तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है?
(a) 2030 (b) 2032
(c) 2036 (d) 2040
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 दिसंबर, 2025 को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने वर्ष 2036 तक चंद्रमा पर एक ऊर्जा स्टेशन बनाने की योजना की घोषणा की है।
- इस ऊर्जा स्टेशन का उद्देश्य रूस के चंद्र कार्यक्रम के तहत रोवर्स और एक वेधशाला के साथ-साथ नियोजित अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन की अवसंरचना सुविधाओं के लिए बिजली की आपूर्ति करना है।
- रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए लावोचकिन एसोसिएशन एयरोस्पेस कंपनी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह विकास पृथ्वी से लगभग 384,400 किलोमीटर (238,855 मील) दूर स्थित पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर दीर्घकालिक उपस्थिति को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों के अनुरूप है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
