प्रश्न – 2 जून ,2025 को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर-2025 कहां आयोजित हुआ ?
(a) इस्तांबुल (b) दोहा
(c) अबू धाबी (d) रोम
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून ,2025 को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर-2025 इस्तांबुल,तुर्किए में आयोजित हुआ
- इस बैठक का उद्देश्य युद्ध विराम के लिए स्थितियों का मूल्यांकन करना, रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच संभावित बैठक पर चर्चा करना तथा कैदियों की अदला-बदली के बारे में विचार करना था।
- वार्ता के अंतिम दौर में युद्ध के कैदियों की सबसे बडी अदला-बदली पर सहमति हुई है।
- यूक्रेन ने जून के अंत से पहले और अधिक वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।
- यह वार्ता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव के बीच हुई।
- गौरतलब है कि इस वार्ता से एक पहले यूक्रेन ने “स्पाइडर वेब”( Spider’s Web) कोडनाम वाले ऑपरेशन को अंजाम दिया
- इस ऑपरेशन के तहत रूस के चार हवाई ठिकानों पर हमले किए गए और 41 रूसी युद्धक विमानों को निशाना बनाया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
