प्रश्न – मार्च, 2025 में कहां आयोजित वार्ता के बाद रूस और यूक्रेन कालासागर में नौसेना युद्धविराम पर सहमत हुए?
(a) रियाद (b) अबू धाबी
(c) दोहा (d) दुबई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में रियाद ,सऊदी अरब में आयोजित वार्ता के बाद रूस और यूक्रेन काला सागर में नौसेना युद्धविराम पर सहमत हुए।
- अमरीका के प्रयास से हुए इस सहमति के अनुसार , दोनों ही राष्ट्र, काला सागर क्षेत्र में सेना के इस्तेमाल में कमी लाने और सैन्य उद्देश्य के लिए व्यवसायिक जहाजों की आवाजाही रोकने पर सहमत हैं।
- नए समझौते के अनुसार ,रूस के कृषि उत्पाद और उर्वरक निर्यात की बहाली के लिए अमेरिका , रूस की मदद करेगा।
- समझौते में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले न किए जाने की भी बात कही गई है।
- काला सागर के बारे में –
- यह यूरोप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक बड़ा अंतर्देशीय सागर है।
- इसकी सीमा उत्तर में यूक्रेन, उत्तर-पूर्व में रूस, पूर्व में जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्किये और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से लगती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddnews.gov.in/en/us-russia-wrap-up-talks-on-proposed-black-sea-ceasefire