प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 28 अक्टूबर‚ 2025 को ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (WJP) द्वारा ‘रूल ऑफ लॉ इण्डेक्स, 2025 जारी किया गया।
- इसमें में भारत को 80वां स्थान प्राप्त हुआ है।
निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d)इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
- 28 अक्टूबर‚ 2025 को ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (WJP) द्वारा ‘रूल ऑफ लॉ इण्डेक्स, 2025 जारी किया गया।
- इस सूचकांक में विश्व के 143 देशों एवं क्षेत्राधिकारों (वैश्विक जनसंख्या का लगभग 95%) में ‘विधि/कानून के शासन’ (Rule of Law) का मापन प्रस्तुत किया गया है।
- रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में देशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निम्नलिखित आठ कारकों (Factors) में विभक्त 44 संकेतकों के आधार पर किया गया है।
- सरकारी शक्तियों पर अवरोध (Constraints on Government Powers)
- भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति (Absence of Corruption)
- खुली सरकार (Open Government)
- मौलिक अधिकार (Fundamental Rights)
- आदेश एवं सुरक्षा (Order and Security)
- नियामक प्रवर्तन (Regulatory Enforcement)
- नागरिक न्याय (Civil Justice)
- आपराधिक न्याय (Criminal Justice)
- इसके अनुसार, लगातार 8वें वर्ष, विश्व स्तर पर कानून के शासन में गिरावट दर्ज की गई है।
- वर्ष 2025 में 68 प्रतिशत देशों में कानून के शासन में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष 57 प्रतिशत देशों में ही यह गिरावट प्रदर्शित हुई थी।
- इस सूचकांक में 1.0 से निकट का स्कोर कानून के शासन की बेहतर स्थिति को दर्शाता है, जबकि शून्य (0) के पास का स्कोर कानून के शासन की खराब स्थिति को दर्शाता है।
- इस इंडेक्स में शामिल शीर्ष 5 देश-
रैंक देश समग्र स्कोर
1 डेनमार्क 0.90
2 नॉर्वे 0.89
3 फिनलैंड 0.87
4 स्वीडन 0.85
5 न्यूजीलैंड 0.83
- इस इंडेक्स में शामिल निम्नतम 5 देश
रैंक देश समग्र स्कोर
143 वेनेजुएला 0.26
142 अफगानिस्तान 0.31
141 कंबोडिया 0.31
140 हैती 0.32
139 निकारागुआ 0.33 - रूल ऑफ इंडेक्स, 2025 में भारत को 86वां स्थान (स्कोर–0.49) प्राप्त हुआ है।
- जबकि गत वर्ष इस सूचकांक में भारत 79वें स्थान पर था।
- क्षेत्रीय दृष्टि से इस सूचकांक में शामिल 6 दक्षिण एशियाई देशों में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
- उल्लेखनीय है कि रूल ऑफ लॉ इंडेक्स, 2025 में दक्षिण एशिया से शीर्ष प्रदर्शनकर्ता देश नेपाल (समग्र रूप से 72वां स्थान) है। जिसके बाद श्रीलंका (समग्र रूप से 74वां स्थान) का स्थान है।
- अन्य दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश 125वें, पाकिस्तान 130वें और अफगानिस्तान 142वें स्थान पर है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://worldjusticeproject.org/rule-of-law-index/global/2025/Criminal%20Justice/table