प्रश्न – गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) और टेक्सटाइल कमेटी (TC) के मध्य हुए समझौता – ज्ञापन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस समझौते पर टेक्सटाइल कमेटी के 62वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुंबई में हस्ताक्षर किए गए।
(b) टेक्सटाइल कमेटी पात्र निर्माताओं की पहचान, सत्यापन, प्रमाणीकरण और मान्यता में सहयोग करेगी।
(c) इस पहल को हब-एंड-स्पोक मॉडल के आधार पर लागू किया जाएगा।
(d) टेक्सटाइल कमेटी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन तथा GeM कपड़ा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 सितंबर, 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) और टेक्सटाइल कमेटी (TC) ने रीसाइक्ल्ड एवं अपसाइक्ल्ड वस्त्र उत्पादों की सरकारी खरीद को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता मुंबई में आयोजित टेक्सटाइल कमेटी के 62वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान हुआ।
- GeM वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा टेक्सटाइल कमेटी कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य प्री-कंज्यूमर एवं पोस्ट-कंज्यूमर टेक्सटाइल वेस्ट, कपड़े की कतरनों और पुराने वस्त्रों से बने उत्पादों को सार्वजनिक खरीद व्यवस्था से जोड़ना है।
- इसके अंतर्गत ‘वेस्ट-टू-वैल्यू-टू-मार्केट’ इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से कपड़ा अपशिष्ट को गुणवत्तापूर्ण और मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलकर GeM पर सरकारी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस समझौते के तहत टेक्सटाइल कमेटी पात्र निर्माताओं की पहचान, सत्यापन, प्रमाणीकरण और मान्यता का कार्य करेगी।
- वह हितधारक परामर्श, बाजार अनुसंधान, क्षमता निर्माण तथा तकनीकी विनिर्देशों और उत्पाद कैटलॉग के विकास में भी सहयोग देगी।
- दूसरी ओर, GeM इन उत्पादों के लिए समर्पित श्रेणियाँ बनाएगा तथा विक्रेता पंजीकरण, ऑनलाइन बाजार-संपर्क और सरकारी खरीदारों के बीच इनके प्रचार की सुविधा प्रदान करेगा।
- महिलाओं, एमएसएमई, स्थानीय उद्यमों, कारीगरों और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े उद्यमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- यह पहल संसाधन संरक्षण और टिकाऊ आजीविका को प्रोत्साहित करने के साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्यों को सुदृढ़ करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306567®=48&lang=2