रियो ओपन, 2026

प्रश्न – 22 फरवरी, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता रियो ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब टॉमस मार्टिन एचेवेरी (अर्जेंटीना) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन (जर्मनी) और रॉबिन हास (नीदरलैंड्स) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 – 22 फरवरी, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता रियो ओपन, 2026 का आयोजन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल –
  • विजेता– टॉमस मार्टिन एचेवेरी (अर्जेंटीना)
  • उपविजेता– एलेजांद्रो तबिलो (चिली)
  • पुरुष युगल –
  • विजेता– -जोआओ फोंसेका और मार्सेलो मेलो (दोनों ब्राज़ील)
  • उपविजेता– कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन (जर्मनी) और रॉबिन हास (नीदरलैंड्स)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.rioopen.com/en/noticias/news/rio-de-janeiro-2026-history-draw-schedule