राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड

प्रश्न – राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1.14 जनवरी, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया।
2.इस महोत्सव का समापन 15 जनवरी, 2025 को हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (iii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जनवरी, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया।
  • उन्होंने श्री पल्ले गंगा रेड्डी को बोर्ड का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • बोर्ड में अध्यक्ष के अलावा, आयुष मंत्रालय, औषधि विभाग, कृषि और किसान कल्याण विभाग और वाणिज्य विभाग के प्रतिनिधियों को भी नामित किया गया है।
  • हल्दी के उत्पादन वाले दो शीर्ष राज्यों महाराष्ट्र और तेलंगाना तथा लकाडोंग हल्दी के लिए प्रसिद्ध मेघालय के प्रतिनिधि भी बोर्ड में शामिल होंगे
  • इस बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है।
  • बोर्ड 20 राज्यों, जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, और मेघालय के हल्दी किसानों के हितों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • बोर्ड हल्दी से संबंधित उत्पादों के अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करेगा।
  • हल्दी को ‘गोल्डन स्पाइस’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • वर्ष 2023-24 में भारत में 3.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 10.74 लाख टन हल्दी का उत्पादन हुआ।
  • भारत में 30 प्रकार की हल्दी उगाई जाती है।
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है और भारत में 70 प्रतिशत वैश्विक हल्दी उत्पादन होता है।
  • वर्ष 2023-24 में भारत से 1.62 लाख टन हल्दी और संबंधित उत्पादों का निर्यात हुआ, जिसकी कुल कीमत 226.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2092773