राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन-2025

प्रश्न – 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन-2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) पंचकूला (b) रांची
(c) जयपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन-2025 पंचकूला, हरियाणा में आयोजित किया गया
  • इसका मुख्य विषय- ‘सहकार से समृद्धि – सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका’ है
  • इसे कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा आयोजित किया गया था
  • इसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाग लिया
  • इसका आयोजन सतत कृषि को बढ़ावा देने, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की भूमिका के विस्तार, लघु एवं सीमांत किसानों की आय स्थिरता, सहकारिता आधारित कृषि मॉडल को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति एवं क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श हेतु किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2207771&reg=3&lang=2