राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा जारी

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 21 जनवरी ,2026 को विद्युत मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा जारी किया
  2. यह नीति 2008 में अधिसूचित मौजूदा राष्ट्रीय विद्युत नीति का स्थान लेगी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 जनवरी ,2026 को विद्युत मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 का नया मसौदा जारी किया
  • यह नीति 2005 में अधिसूचित मौजूदा राष्ट्रीय विद्युत नीति का स्थान लेगी।
  • इसका उद्देश्य विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्युत क्षेत्र में परिवर्तन लाना है।
  • मंत्रालय के अनुसार इस नीति का लक्ष्य 2030 तक प्रति व्यक्ति बिजली खपत को 2,000 किलोवाट घंटे और 2047 तक 4,000 किलोवाट घंटे से अधिक करना है।
  • 2024-25 में प्रति व्यक्ति बिजली खपत एक हजार 1,460 किलोवाट घंटे तक थी।
  • यह नीति भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं के अनुरूप भी है, जिसमें 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता को 2005 के स्तर में 45 प्रतिशत की कमी शामिल है।
  • मंत्रालय ने कहा कि नीति का मसौदा भविष्‍योन्‍मुख, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ विद्युत क्षेत्र के लिए एक व्यापक खाका प्रदान करता है
  • जिससे किफायती दरों पर विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2216765&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80