प्रश्न – 23 जुलाई‚ 2025 को किसने राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया ?
(a) अजय भूषण पाण्डे
(b) नितिन गुप्ता
(c) दुर्गा शंकर मिश्र
(d) अनूप चंद्र पाण्डे
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई ‚ 2025 को नितिन गुप्ता ने राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया
- वे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की अध्यक्ष, सुश्री रवनीत कौर का स्थान लेंगे, जो 1 अप्रैल 2025 से NFRA का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
- इससे पहले वह जून 2022 से जून 2024 तक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
- राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के बारे में –
- यह ऑडिटिंग पेशे हेतु एक स्वतंत्र नियामक संस्था है।
- इसका गठन कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत 01 अक्टूबर, 2018 को हुआ था
- एनएफआरए का कार्य –
(1) केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदन के लिए लेखाकर्म और लेखा परीक्षा नीतियां तथा कंपनियों द्वारा अपनाए जाने वाले मानकों की अनुशंसा करना।
(2) लेखाकर्म मानकों और लेखापरीक्षा मानकों सहित अनुपालन वाले की निगरानी करना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
