राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – 29 से 30 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) इंदौर (d) भुवनेश्वर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 से 30 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन-2026 भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया
  • इसका मुख्य विषय -‘शासन के लिए प्रशासनिक आंकड़ों के सामंजस्य’ है
  • इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य हितधारकों के सहयोग से आयोजित किया गया
  • यह शिखर सम्मेलन दिसंबर 2025 में आयोजित राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में आयोजित किया गया।
  • यह आयोजन प्रशासनिक आंकड़ों को समन्वित करने, उन्हें नीति-निर्माण और शासन के व्यापक उपयोग के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य योजना और समयसीमा पर सर्वसम्मति बनाने में सहायक साबित होगा।
  • इस शिखर सम्मेलन में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के योजना और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के अधिकारी, चुनिंदा केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के अधिकारी और अन्य हितधारक भाग लिये

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2255795&reg=3&lang=2

https://www.mospi.gov.in/uploads/announcements/announcements_1776852884237_2790a90e-d136-4a4e-be41-0aa4b626408a_Final_Note_WS_2104.pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *