प्रश्न – – राष्ट्रीय रक्षा स्वायत्तता को सुदृढ़ करने तथा मानव रहित वाहन उद्योग विकास अधिनियम में किए गए वित्तीय प्रावधानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- केंद्र सरकार मानव रहित वाहन उद्योग और रक्षा क्षमता के विकास के लिए लगातार छह वर्षों तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
- छह वर्षों में कुल 240 अरब न्यू ताइवान डॉलर का प्रावधान किया गया है।
- वार्षिक बजट प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक वर्ष लगभग 40 अरब न्यू ताइवान डॉलर आवंटित किए जाएंगे।
- आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित वित्तीय सहायता में वृद्धि की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अगस्त, 2026 को ताइवान की संसद लेजिस्लेटिव युआन ने तीसरे वाचन में ‘राष्ट्रीय रक्षा स्वायत्तता को सुदृढ़ करने तथा मानव रहित वाहन उद्योग के विकास से संबंधित अधिनियम’ को पारित किया।
- इसका उद्देश्य ताइवान में मानव रहित वाहनों के लिए दीर्घकालिक औद्योगिक आधार विकसित करना, राष्ट्रीय रक्षा आत्मनिर्भरता बढ़ाना तथा विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला तैयार करना है।
- अधिनियम के अनुसार, मानव रहित वाहन उद्योग के विकास का प्रमुख सक्षम प्राधिकरण आर्थिक मामलों का मंत्रालय होगा।
- हालांकि, सैन्य एवं रक्षा संबंधी खरीद के मामलों में राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय सक्षम प्राधिकरण की भूमिका निभाएगा।
- केंद्र सरकार मानव रहित वाहन उद्योग एवं रक्षा क्षमता के विकास के लिए लगातार छह वर्षों में कुल 240 अरब न्यू ताइवान डॉलर का प्रावधान करेगी।
- इसके अंतर्गत प्रति वर्ष लगभग 40 अरब न्यू ताइवान डॉलर वार्षिक बजट प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे।
- आवश्यकता पड़ने पर राशि बढ़ाई जा सकती है।
- राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय को ताइवान में निर्मित कम लागत और उच्च प्रदर्शन वाले मानव रहित वाहनों की खरीद, एकीकरण तथा उनके उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण को प्राथमिकता देनी होगी।
० सैन्य खरीद में निम्नलिखित तीन प्रमुख प्रणालियाँ शामिल की गई हैं—
- तटीय निगरानी एवं टोही मानव रहित विमान
- तटीय आक्रमणकारी मानव रहित विमान
- छोटे आत्मघाती मानव रहित पोत
- प्रशासनिक युआन के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय मानव रहित वाहन उद्योग विकास रणनीति विशेष समिति’ गठित की जाएगी। यह समिति देश की मानव रहित वाहन उद्योग नीति का समन्वय, क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण करेगी।
- संबंधित प्राधिकरण प्रत्येक चार वर्ष में मानव रहित वाहन उद्योग विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा और प्रत्येक दो वर्ष में उसकी समीक्षा एवं संशोधन करेगा।
- मानव रहित वाहनों के लिए साइबर सुरक्षा, उपयोग एवं जोखिम स्तर के आधार पर विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला की श्रेणीबद्ध प्रमाणन प्रणाली स्थापित की जाएगी।
- स्वदेशीकरण संबंधी सरकारी प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए कंपनियों को यह प्रमाणन लेना होगा।
- अप्रमाणित, गलत स्रोत वाले अथवा उच्च जोखिम वाले कलपुर्जों, सॉफ्टवेयर या प्रणालियों का प्रयोग करके सरकारी लाभ प्राप्त करने पर संबंधित सहायता वापस ली जाएगी।
- साथ ही प्राप्त राशि के एक से तीन गुना तक जुर्माना लगाया जा सकेगा।
- एक अरब न्यू ताइवान डॉलर से अधिक मूल्य वाली किसी एक मानव रहित वाहन खरीद के संबंध में अनुबंध प्रदान किए जाने के 30 दिनों के भीतर संसद को लिखित रिपोर्ट देना आवश्यक होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…