राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, 2024-2025 (फाइनल चरण)

प्रश्न – राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, 2024-2025 (फाइनल चरण) का खिताब किसने जीता?
(a) हॉकी ओडिशा (b) हॉकी झारखंड
(c) हॉकी हरियाणा (d) हॉकी मध्य प्रदेश
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 – 28 मार्च, 2025 के मध्य राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग, 2024-2025 (फाइनल चरण) का आयोजन मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ, रांची (झारखंड)) में किया गया।
  • फाइनल चरण के फाइनल मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया।
  • चार जीत, दो हार और एक शूटआउट जीत के साथ हॉकी हरियाणा ने सात मैचों में 15 अंक दर्ज किए और पूल चरण में तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • हॉकी हरियाणा की कप्तान पूजा मलिक थी और मुख्य कोच दिलबाग सिंह थे।
  • तीसरे/चौथे स्थान के लिए हुए मैच में, हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्य प्रदेश को हराकर 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक 4 गोल झारखण्ड की डुंगडुंग स्वीटी ने किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/sports/hockey/hockey-haryana-captain-and-coach-reflect-on-their-national-womens-hockey-league-title-win20250329141417

https://www.aninews.in/news/sports/hockey/final-phase-of-national-womens-hockey-league-2024-25-to-kickstart-from-march-1820250317174304