राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया
  2. इस वर्ष इस दिवस की थीम -“मेरा भारत, मेरा वोट” है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया गया
  • इस वर्ष इस दिवस की थीम -“मेरा भारत, मेरा वोट” है
  • इसकी टैगलाइन ‘‘भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक’’ है।
  • इसका उद्देश्य मतदाताओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें सुविधा प्रदान करना तथा विशेषकर नए मतदाताओं के लिए अधिकतम नामांकन करना
  • यह दिवस वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई थी।
  • भारत निर्वाचन आयोग ने भारत की चुनावी निष्पक्षता को मजबूत करने के लिए वास्तव में कई क्रांतिकारी सुधार किए हैं।
  • एसवीईईपी ने जहाँ जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जागरूक किया है, वहीं ईसीआईएनईटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तकनीकी विशेषज्ञता साझा करने में मदद की है।
  • cVIGIL ऐप के माध्यम से चुनावी उल्लंघनों की त्वरित रिपोर्टिंग अब संभव हो गई है। मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग ने पारदर्शिता बढ़ाई है।
  • इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति की उपस्थिति में निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया:
  • मतदाता जागरूकता और आउटरीच पहल।
  • संस्थागत प्रकाशन रिपोर्ट और नॉलेज प्रोडक्ट।
  • ऑडियो-विजुअल सामग्री जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, मतदाताओं की भागीदारी और चुनावी नवाचार पर प्रकाश डालती है।
  • ईसीआई की उपलब्धियों को उजागर करने वाले प्रकाशन का विमोचन।
  • बिहार में आम चुनावों के सफल संचालन के बारे में प्रकाशन का विमोचन।
  • चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक विकास में ईसीआई के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाने वाले वीडियो का विमोचन।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=157087&ModuleId=3&reg=3&lang=2