राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार‚ 2024

प्रश्न – राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार‚ 2024 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इस वर्ष प्रो श्याम सुंदर राय को आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2. सुशोभन नियोगी को राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 मई ,2025 को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार‚ 2024 प्रदान किये जाने की घोषणा की गई
  • यह पुरस्कार भू-विज्ञान के क्षेत्र में सबसे पुराने और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।
  • इसे वर्ष 1966 में खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है ।
  • उद्देश्य – भू-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय नागरिकों को सम्मानित करना।
  • इस वर्ष निम्नलिखित श्रेणियों में प्रदान किए गए प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार है –
  • इस वर्ष प्रो श्याम सुंदर राय वरिष्ठ वैज्ञानिक, आईएनएसए एवं विजिटिंग प्रोफेसर, आईआईएसईआर, पुणे को आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई
  • सुशोभन नियोगी वरिष्ठ भूविज्ञानी, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://awards.gov.in