प्रश्न – 20 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (एनसीडीएस) की 11वीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) अहमदाबाद
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (एनसीडीएस) की 11वीं बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इस बैठक में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार विभाग; केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी); राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए); केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए); पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफएंडसीसी); भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी); भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ऑफ इंडिया (जीएसआई); राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (एनआरएससी); तथा राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
- इसमें28 राज्य बांध सुरक्षा संगठनों के प्रमुखों एवं तीन (3) केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
- इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अनुपम प्रसाद ने की।
- राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (एनसीडीएस) के बारे में –
- इसका गठन बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 की धारा 5 के तहत किया गया है।
- यह राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के लिए पालिसी थिंक टैंक के रूप में कार्य करती है तथा बांध सुरक्षा से संबंधित नीतियों पर विचार-विमर्श करती है और बांध सुरक्षा के समान मानकों को सुनिश्चित करने एवं बांध विफलता से उत्पन्न होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए आवश्यक विनियमों की सिफारिश करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2216550®=3&lang=1