राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम‚ 2023

प्रश्न – राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम‚ 2023 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 11 अगस्त‚ 2023 को यह अधिनियम राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत किया गया।
(b) यह अधिनियम दंत चिकित्सक अधिनियम‚ 1948 को निरस्त करता है।
(c) इस अधिनियम में एक 33 सदस्यीय राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के गठन का प्रावधान है।
(d) इस अधिनियम में दंत चिकित्सा परीक्षा परिषद के गठन का भी प्रावधान किया गया है।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • इस अधिनियम के लागू होने के 1 वर्ष के भीतर‚ राज्य सरकारों को राज्य दंत चिकित्सा परिषदों का गठन करना होगा।
  • ये परिषदें पंजीकृत दंत चिकित्सक के खिलाफ पेशेवर/नैतिक कदाचार से संबंधित शिकायतें प्राप्त करेंगी।
  • दंत चिकित्सा सलाहकार परिषद के अध्यक्ष राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष होंगे।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें… https://prsindia.org/files/bills_acts/bills_parliament/2023/National_Dental_Commission_Act,_2023.pdf

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1946875