प्रश्न – ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 दिसंबर (b) 15 दिसंबर
(c) 22 दिसंबर (d) 12 दिसंबर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 दिसंबर‚ 2025 को देशभर में राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) मनाया गया।
- यह दिवस प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन पर मनाया जाता है।
- उनका जन्म 22 दिसंबर‚ 1887 को मद्रास (चेन्नई) के इरोड नगर में हुआ था।
- वर्ष 2012 में इनकी 125वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
- उनके द्वारा गणित में की गई अद्भुत खोज आज के आधुनिक गणित और विज्ञान की आधारशिला बनी।
- संख्या सिद्धांत पर रामानुजन के अद्भुत कार्य के लिए उन्हें ‘संख्याओं का जादूगर’ माना जाता है।
- उनके जीवन पर आधारित फिल्म का नाम ‘द मैन हू न्यू इनफिनटी’ (वर्ष 2015) (The Man who Knew Infinity) है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/national-mathematics-day-being-observed-today https://sutams.edu.in/news/national-mathematics-day-2025/