राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

प्रश्न-भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

   (a) 15 मार्च       (b) 17 जुलाई

   (c) 16 अगस्त    (d) 24 दिसंबर

उत्तर–(d)

संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर, 2014 को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक-1986 को अधिनियमित किया गया था।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ता के हितों की रक्षा एवं उसे विभिन्न प्रकार के शोषण से बचाना था।
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का उद्देश्य उपभोक्ता को उसके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है।
  • ध्यातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://business.gov.in/consumer_rights/meaning_concept.php
http://consumeraffairs.nic.in/consumer/?q=node/23