राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 23 दिसंबर, 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ मनाया गया
  2. इस दिवस का मुख्य विषय -‘डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशल एवं शीघ्र शिकायत निवारण हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 दिसंबर, 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस- 2025’ (National Consumer Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय है – डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशल एवं शीघ्र शिकायत निवारण
  • उद्देश्य-उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना।
  • उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर, वर्ष 1986 को उपभोक्ता की संरक्षण अधिनियम राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ था।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ता के हितों की रक्षा एवं उसे विभिन्न प्रकार के शोषण से बचाना है।
  • इस अवसर पर आज उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जागो ग्राहक ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया।
  • इन सभी ऐप का उद्देश्य डार्क पैटर्न अर्थात् ऑनलाइन धोखाधड़ी और जालसाजी की गतिविधियों के विरूद्ध स्वत: संज्ञान लेने और कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की दक्षता बढ़ाना है।
  • गौरतलब है कि, प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए), जो 24 जुलाई, 2020 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत स्थापित किया गया
  • यह उपभोक्ताओं के सामूहिक हितों की रक्षा करने के लिए एक नियामक निकाय के रूप में कार्य करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2207673&reg=3&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1642512&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE