प्रश्न – अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का आयोजन 5-7 जनवरी, 2025 तक हुआ, जिसमें 7000 से अधिक महिला एथलीटों ने भाग लिया।
2.लीग में पांच श्रेणियां : पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल), कलात्मक योगासन (जोड़ी), लयबद्ध योगासन (जोड़ी) और कलात्मक योगासन (समूह) शामिल थीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का आयोजन 5-7 जनवरी, 2025 तक हुआ, जिसमें 7000 से अधिक महिला एथलीटों ने भाग लिया।
- यह प्रतियोगिता आनंद धाम आश्रम, बक्करवाला, नांगलोई नजफगढ़ रोड पर संपन्न हुई।
- इसमें 270 से अधिक एथलीटों ने अंतिम चरण में हिस्सा लिया।
- बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
- लीग में पांच श्रेणियां : पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल), कलात्मक योगासन (जोड़ी), लयबद्ध योगासन (जोड़ी) और कलात्मक योगासन (समूह) शामिल थीं।
- भारत के चार क्षेत्रों से अंडर-18 और 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के शीर्ष आठ एथलीटों ने पांच श्रेणियों में भाग लिया।
- इन श्रेणियों में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एथलीटों ने अपनी योग्यता साबित की।
- भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने विजेता एथलीटों को लगभग 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
- पांच श्रेणियों में विजेता –
- पारंपरिक योगासन – अनुष्का चटर्जी (पश्चिम बंगाल), सपना पाल (मध्य प्रदेश)
- कलात्मक योगासन (एकल) – सीमा नियोपाने (दिल्ली), सरबेश्री मंडल (पश्चिम बंगाल)
- कलात्मक योगासन (जोड़ी) – निशा गोडबोले और अविका मिश्रा (मध्य प्रदेश), कल्याणी चुटे और छकुली सेलोकर (महाराष्ट्र)
- लयबद्ध योगासन (जोड़ी) – काव्या सैनी और यात्री यशवी (उत्तराखंड), खुशी ठाकुर और गीता अंजलि (दिल्ली)
- कलात्मक योगासन (समूह) – मध्य प्रदेश और राजस्थान की टीमें
- केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अस्मिता योगासन लीग का उद्देश्य योगासन खेल में महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनका परिवार स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके।
- वर्ष 2024 में कुल 163 अस्मिता महिला लीग आयोजित की गईं, जिनमें 12 खेल विधाओं में 17,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
- विभिन्न विषयों में लीग आयोजित करके खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और देशभर में विभिन्न आयु वर्गों की महिला एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करने के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के सहयोग से, कई आयु समूहों के लिए खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग/टूर्नामेंट आयोजित करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…