प्रश्न – राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) का गठन किस वर्ष किया गया?
(a) 2002 (b) 2003
(c) 2004 (d) 2005
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का 23वां स्थापना दिवस नई दिल्ली के विनय मार्ग स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान में मनाया गया।
- केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि थे।
- इस अवसर पर जुएल ओराम ने आयोग के कामकाज और जिम्मेदारियों का विस्तृत विवरण देने वाली “एनसीएसटी हैंडबुक” और जुलाई से दिसंबर 2025 तक – आयोग की विभिन्न गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करने वाली एक पत्रिका का विमोचन किया।
- जनजातीय सशक्तिकरण से संबंधित आयोग की उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।
- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का गठन 19 फरवरी 2004 को हुआ।
- एनसीएसटी की स्थापना अनुच्छेद 338 में संशोधन कर और 89वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के माध्यम से संविधान में एक नया अनुच्छेद 338A सम्मिलित कर की गई थी।
- यह एक संवैधानिक निकाय है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
