राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ओडिशा में प्रमुख डेयरी और पशुधन क्षेत्र की प्रमुख पहलों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

प्रश्न – 13 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में निम्नलिखित में से कौन – सा कार्यक्रम वर्चुअल रूप से उद्घाटित किया?
(a) राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3,000 उच्च-आनुवंशिक गुणों वाले मवेशियों का वितरण
(b) गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम
(c) दूध संग्रहण क्षमता को 5 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 10 लाख लीटर प्रतिदिन तक करने के लिए मार्केट सपोर्ट प्रोग्राम
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा संचालित ये पहलें ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, पशुधन उत्पादकता बढ़ाने और क्षेत्र में पोषण संबंधी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।
  • राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मयूरभंज जिले में 3,000 उच्च-आनुवंशिक गुणों वाले मवेशियों के वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) को 37.45 करोड़ रुपये की धनराशि पांच वर्षों के लिए आवंटित की गई है।
  • कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम भी शुरू किया गया।
  • कुपोषण को कम करने के उद्देश्य से, इस योजना के तहत मयूरभंज के 1,200 बच्चों को विटामिन ए और डी से समृद्ध 200 मिलीलीटर स्वादिष्ट दूध प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति ने ओडिशा राज्य में दूध खरीद, प्रसंस्करण और विपणन को मजबूत करने के लिए एक बाजार सहायता कार्यक्रम (मार्केट सपोर्ट प्रोग्राम) शुरू किया।
  • इस कार्यक्रम के तहत ओडिशा में दूध संग्रहण क्षमता को 5 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 10 लाख लीटर प्रतिदिन तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए ब्रांडिंग और वितरण नेटवर्क को मजबूत करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2092782