रायसीना डायलॉग-2026

प्रश्न – 5 – 7 मार्च, 2026 के मध्य रायसीना डायलॉग-2026 का आयोजन कहां किया जाएगा ?
(a) जयपुर (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) हैदराबाद
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 – 7 मार्च, 2026 के मध्य रायसीना डायलॉग-2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा
  • इसी के साथ ही रायसीना साइंस डिप्लोमेसी इनिशिएटिव का भी आयोजन किया जाएगा
  • 8 जनवरी ,2026 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय (ओपीएसए) और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) ने रायसीना साइंस डिप्लोमेसी इनिशिएटिव (2026) के पहले संस्करण के लिए साझेदारी की घोषणा की है।
  • इस साझेदारी की संयुक्त घोषणा आज प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद और ओआरएफ के अध्यक्ष, डॉ. समीर सरन द्वारा की गई।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों, राजनयिकों, नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री लीडर्स के बीच उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श को सुगम बनाना है, ताकि व्यवहारिक अंतर्दृष्टि प्राप्त की जा सके और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कूटनीति पर हो रही वैश्विक चर्चाओं में सार्थक योगदान दिया जा सके।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2212445&reg=3&lang=2

https://www.orfonline.org/forums/raisina-dialogue