राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (श्रेष्ठ)

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (श्रेष्ठ) के संबंध में सही नहीं है?
(a) श्रेष्ठ पहल का शुभारंभ 12 अगस्त, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने किया।
(b) इस पहल को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने प्रस्तावित किया है।
(c) मैन्युफैक्चरिंग स्टेट्स के लिए 27 सूचकांक 6 प्रमुख थीम्स के अंतर्गत होंगे।
(d) प्राइमरिली डिस्ट्रीब्यूशन स्टेट्स/यूटीज़ के लिए 23 सूचकांक निर्धारित हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अगस्त, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (श्रेष्ठ) का शुभारंभ किया।
  • यह देश की पहली राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी एवं डेटा-आधारित ढांचे के माध्यम से राज्यों के दवा नियामक तंत्र का बेंचमार्क करना और सुदृढ़ बनाना है।
  • इस पहल को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने प्रस्तावित किया है, ताकि पूरे देश में दवा सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को समान रूप से लागू किया जा सके।
  • श्रेष्ठ (SHRESTH) एक वर्चुअल गैप असेसमेंट टूल है, जिससे राज्य अपनी वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कर परिपक्वता प्रमाणन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
  • राज्यों को मैन्युफैक्चरिंग स्टेट्स और प्राइमरिली डिस्ट्रीब्यूशन स्टेट्स/यूटीज़ के रूप में दो श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा और उनके अनुसार रैंकिंग दी जाएगी।
  • मैन्युफैक्चरिंग स्टेट्स के लिए 5 प्रमुख थीम्स- मानव संसाधन, अवसंरचना, लाइसेंसिंग गतिविधियां, निगरानी गतिविधियां और प्रत्युत्तर क्षमता के अंतर्गत 27 सूचकांक होंगे, जबकि प्राइमरिली डिस्ट्रीब्यूशन स्टेट्स के लिए 23 सूचकांक होंगे।
  • राज्य पूर्व-निर्धारित मानकों के अनुसार डेटा प्रस्तुत करेंगे, जिसे प्रत्येक माह की 25 तारीख तक सीडीएससीओ को भेजा जाएगा और अगले माह की 1 तारीख को स्कोर कर सभी राज्यों/यूटीज़ को साझा किया जाएगा।
  • श्रेष्ठ कोई स्कोर कार्ड नहीं बल्कि राज्यों के लिए सुरक्षित और प्रभावी दवाओं व चिकित्सा उपकरणों को सुनिश्चित करने का रोडमैप है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2155722

https://www.newsonair.gov.in/union-health-secretary-launches-shresth-initiative-to-boost-drug-quality-and-safety