प्रश्न – 7 अप्रैल, 2025 को राजस्थान में “मिशन मधुहारी” किस रोग की देखभाल के लिए शुरू किया गया है?
(a) हाइपरटेंशन (b) टाइप-1 डायबिटीज़
(c) फैटी लीवर (d) डेंगू
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अप्रैल, 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर (आरआईसी) में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में निरामय राजस्थान अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
- मुख्यमंत्री ने टाइप-1 डायबिटीज़ देखभाल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भारत के पहले समर्पित कार्यक्रम मिशन मधुहारी की शुरुआत की।
- पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत जयपुर, नागौर, उदयपुर और जोधपुर के 12 जिला और उप जिला अस्पतालों से की गई।
- इसे अब प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से ये प्रारंभ किया जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newkerala.com/news/o/rajasthan-cm-unveils-key-health-campaigns-world-health-day-283
