राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन)अध्यादेश, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश, 2025” के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस अध्यादेश के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दुकानों और वाणिज्यिक संस्थानों में नियोजित नहीं किया जा सकेगा।
(b) प्रशिक्षु की न्यूनतम आयु अब 12 वर्ष से बढ़ाकर 14 वर्ष कर दी गई है।
(c) 14 से 18 वर्ष के किशोर अब रात्रि के समय भी कार्य कर सकते हैं।
(d) श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि अधिकतम 10 घंटे तथा तिमाही ओवरटाइम सीमा 144 घंटे निर्धारित की गई है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अक्टूबर, 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश 2025 का अनुमोदन किया।
  • अध्यादेश में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार कम उम्र के बच्चों को दुकानों और वाणिज्य संस्थानों में नियोजित नहीं किया जा सकेगा।
  • प्रशिक्षु की न्यूनतम उम्र अब 12 वर्ष के स्थान पर 14 वर्ष अनिवार्य कर दी गई है।
  • रात्रि के समय में 14 से 18 साल की उम्र के किशोर भी कार्य नहीं कर सकते।
  • पहले यह सीमा 12 से 15 वर्ष निर्धारित थी।
  • इन संशोधनों से बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के उचित अवसर मिल सकेंगे।
  • इसके अलावा अध्यादेश में श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि की अधिकतम सीमा 9 के स्थान पर 10 घंटे निर्धारित की गई है।
  • ओवरटाइम करने की अधिकतम सीमा को भी तिमाही में 144 घंटो तक बढ़ाया गया है।
  • प्रचलित राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान अधिनियम, 1958 एक्ट के अनुसार 12 से 15 साल तक के किशोर अधिकतम 3 घंटे प्रतिदिन कार्य कर सकते थे।
  • अध्यादेश में इसे बढ़ाकर 14 से 18 वर्ष तक कर दिया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ptinews.com/editor-detail/Rajasthan-Children-below-14-barred-from-working-in-shops-commercial-establishments/3040461

https://www.thehindu.com/news/national/rajasthan/rajasthan-bars-children-below-14-from-working-in-shops-commercial-establishments/article70209364.ece