प्रश्न – हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्राकृतिक गैस की नई खोज राजस्थान के किस जिले में की गई?
(a) बाड़मेर
(b) बीकानेर
(c) जैसलमेर
(d) जोधपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मई, 2026 को ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जानकारी प्रदान की उसके द्वारा राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की नई खोज की गई है।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड ने पहली बार दांडेवाला गैस क्षेत्र में स्थित उथले सानू फॉर्मेशन से प्राकृतिक गैस का प्रवाह हासिल किया है, जिसका उत्पादन लगभग 25,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन होने का अनुमान है।
- यह गैस बेहतर गुणवत्ता की है क्योंकि इसमें कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक नहीं है।
- नई खोज के लिए कुएं की ड्रिलिंग लगभग 950 मीटर की गहराई तक की गई।
- प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस नए क्षेत्र में लगभग 75 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस संसाधन मौजूद हो सकते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
