प्रश्न – 16 मार्च, 2025 को रमाकांत रथ का निधन हो गया . वह थे –
(a) इतिहासकार (b) चित्रकार
(c) साहित्यकार (d) पर्यावरणविद
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 मार्च, 2025 को प्रसिद्ध उड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन हो गया
- वह आधुनिक उड़िया साहित्य के अग्रणी लेखक थे।
- वे वर्ष 1990 से 1992 तक ओडिशा के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे
- उनके प्रमुख काव्य संग्रहों में केते दिनारा (1962), अनेका कोठारी (1967), सप्तम ऋतु (1977), सचित्र अंधारा (1982), श्री राधा (1985) और श्रेष्ठ कविता (1992) शामिल हैं।
- उन्हें वर्ष 1977 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, वर्ष 1984 में सरला पुरस्कार, वर्ष 1990 में विषुव सम्मान और 2009 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।
- साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- वे वर्ष 1993 से 1998 तक केंद्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष और 1998 से 2003 तक अध्यक्ष भी रहे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…