रणजी ट्रॉफी‚ 2024 – 2025

प्रश्न – रणजी ट्रॉफी 2024 – 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) रणजी ट्रॉफी‚ 2024 – 2025 का खिताब विदर्भ ने केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर तीसरी बार जीता है।
(b) इस रणजी सत्र में विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
(c) इस रणजी सत्र में सर्वाधिक रन (960 रन) विदर्भ के यश राठौड़ ने बनाए।
(d) गोवा स्नेहल कौंथकर ने इस सत्र में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर (नाबाद 314 रन) बनाया।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 अक्टूबर, 2024 से 2 मार्च, 2025 के मध्य भारत की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी‚ 2024 – 2025 संपन्न हुई।
  • रणजी ट्रॉफी, 2024-25 को प्रायोजन कारणों से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक रणजी ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है।
  • संस्करण- 90वां
  • फाइनल मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, नागपुर में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।
  • इससे पहले विदर्भ ने 2017-18 और 2018-19 सीज़न में भी खिताब जीते थे।
  • फाइनल में पहली पारी में शतक लगाने वाले विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • विदर्भ के गेंदबाज हर्ष दुबे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
  • विदर्भ टीम के कप्तान अक्षय वाडकर और केरल टीम के कप्तान सचिन बेबी थे।
  • इस रणजी सत्र में सर्वाधिक रन (960 रन) विदर्भ के यश राठौड़ ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (69 विकेट) विदर्भ के गेंदबाज हर्ष दुबे ने लिए।
    +हर्ष दुबे नागपुर में केरल के खिलाफ फाइनल के अंत में 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीज़न के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।
  • बाएं हाथ के स्पिनर ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने का आशुतोष अमन का रिकार्ड तोड़ दिया है।
  • रणजी ट्रॉफी, 2018-19 में बिहार के आशुतोष अमन ने 68 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया था।
  • जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी 44 विकेट लेकर मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • गोवा के स्नेहल कौंथकर ने इस सत्र में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर (नाबाद 314 रन) बनाया।
  • सर्वाधिक शतक (5 शतक) विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ नागालैंड के बल्‍लेबाज देगा निश्चल के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • सर्वाधिक कैच (8 मैचों में 19 कैच) विदर्भ के अथर्व ताइदे ने लिए।
  • इस सत्र में सर्वाधिक स्कोर (674/6d ) तमिलनाडु ने दिल्ली में दिल्ली के विरूद्ध बनाया गया।
  • सर्विसेज़ क्रिकेट टीम ने ओडिशा के खिलाफ 376 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए हासिल किया, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथी पारी में बिना विकेट खोए सबसे बड़ा स्कोर है।
  • सलामी बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला (209) और सूरज वशिष्ठ (154) ने इस ऐतिहासिक साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • केरल क्रिकेट टीम ने इस सीज़न में पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।
  • मेघालय की टीम ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में अपने पहले 6 विकेट मात्र 2 रन के स्कोर पर गंवा दिए, जो रणजी ट्रॉफी के 91 वर्षों के इतिहास में पहली बार हुआ।
  • पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 86 रन पर आउट हो गई।
  • पंजाब की टीम कर्नाटक के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में अपनी पहली पारी में मात्र 55 रनों पर ऑलआउट हो गई, जो पिछले 46 वर्षों में पंजाब का सबसे कम स्कोर है।
  • गोवा के कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 606* रनों की अटूट साझेदारी की, जो रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • उल्लेखनीय है कि मुंबई ने सर्वाधिक 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता हैं।


लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bcci.tv/domestic/291/ranji-trophy

https://sportstar.thehindu.com/cricket/domestic/vidarbha-ranji-trophy-2025-champion-final-winner-kerala-nagpur-draw-first-innings-lead-win-result-score-news/article6928138

https://en.wikipedia.org/wiki/2024%E2%80%9325_Ranji_Trophy

https://www.espncricinfo.com/records/tournament/ranji-trophy-2024-25-16560