प्रश्न – 77वीं अंतर राज्य – अंतर जोनल चैंपियनशिप, 2024 में पुरुष वर्ग का खिताब किस राज्य ने जीता?
(a) महाराष्ट्र (b) कर्नाटक
(c) हरियाणा (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 – 24 दिसंबर, 2024 के मध्य योनेक्स-सनराइज 77वीं अंतर राज्य – अंतर जोनल और 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, 2024 बंगलुरु, कर्नाटक में संपन्न हुई
- 77वीं अंतर राज्य – अंतर जोनल चैंपियनशिप, 2024 में पुरुष वर्ग का खिताब कर्नाटक ने जबकि महिला वर्ग का खिताब हरियाणा ने जीता।
- फाइनल में कर्नाटक की टीम ने रेलवे को 3-1 से हराकर इब्राहिम रहीमतुल्ला कप जीता।
- महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने गुजरात को 3-2 से हराकर गुलाब राय चड्ढा कप जीता।
प्रश्न – 24 दिसंबर, 2024 को संपन्न 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के संबंध में विकल्प में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) कर्नाटक के एम. रघु ने पुरुष एकल का खिताब जीता है।
(b) हरियाणा की देविका सिहाग ने महिला एकल का खिताब जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब अर्श मोहम्मद (उत्तर प्रदेश) और संस्कार सारस्वत (राजस्थान) ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब प्रिया देवी कोंजेंगबाम (मणिपुर) और श्रुति मिश्रा (उत्तर प्रदेश) ने जीता है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- कर्नाटक के एम. रघु ने रेलवे के मिथुन मंजूनाथ को हराकर 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल का खिताब जीता।
- हरियाणा की देविका सिहाग ने तेलंगाना की श्रीयांशी वालिशेट्टी को हराकर 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल का खिताब जीता।
- एम. रघु और देविका सिहाग ने पहली बार सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
- पुरुष युगल का खिताब अर्श मोहम्मद (उत्तर प्रदेश) और संस्कार सारस्वत (राजस्थान) ने पी. नवीन और वी. लोकेश ( दोनों तमिलनाडु) को हराकर जीता।
- महिला युगल का खिताब आरती सारा सुनील (केरल) और वी.एस. वर्षिनी (तमिलनाडु) ने प्रिया देवी कोंजेंगबाम (मणिपुर) और श्रुति मिश्रा (उत्तर प्रदेश) को हराकर जीता है।
- मिश्रित युगल का खिताब आयुष अग्रवाल और श्रुति मिश्रा (दोनों उत्तर प्रदेश ) ने रोहन कपूर (दिल्ली) और जी. रुथविका शिवानी (आंध्र प्रदेश ) को हराकर जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
