प्रश्न – 15 दिसंबर 2024 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स-सनराइज ओडिशा मास्टर्स 2024 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. पुरुष एकल का खिताब ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ( भारत ) ने जीता है
2. महिला एकल का खिताब तन्वी शर्मा (भारत ) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 से 15 दिसंबर 2024 के मध्य योनेक्स-सनराइज ओडिशा मास्टर्स 2024 का आयोजन कटक, ओडिशा में किया गया।
- प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब भारत के ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ने जीता, जबकि भारत के थारुण मन्नेपल्ली उपविजेता रहे।
- महिला एकल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चीन की काई यान यान ने भारत की तन्वी शर्मा को हराकर खिताब जीता।
- इस प्रतियोगिता के पुरुष युगल का खिताब चीन के हुआंग डि और लियू यांग की जोड़ी ने जीता, जबकि जापान के काकेरु कुमागाई और हिरोकी निशि की जोड़ी उपविजेता रही।
- महिला युगल का खिताब जापान की नानाको हारा और रिको कियोसे की जोड़ी ने चीन की केंग शु लियांग और वांग टिंग गे की जोड़ी को हराकर जीत लिया है।
- मिश्रित युगल के खिताब में चीन के गाओ जिया जुआन और तांग रुइ ज़ी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के टेरी ही योंग काई और जिन यु जिया की जोड़ी को हराया।
- ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ने अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 खिताब जीता।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bwfbadminton.com/results/4881/yonex-sunrise-odisha-masters-2024