योनेक्स यूएस ओपन, 2026

प्रश्न – 28 जून, 2026 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स यूएस ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब सु ली-यांग (ताइवान) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब कालोयाना नलबंतोवा (बुल्गारिया) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 – 28 जून, 2026 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता योनेक्स यूएस ओपन, 2026 का आयोजन फुलर्टन, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता– सु ली-यांग (ताइवान)
  • उपविजेता–किदांबी श्रीकांत (भारत)
  • महिला एकल
  • विजेता– लाइन क्रिस्टोफरसेन (डेनमार्क)
  • उपविजेता– कालोयाना नलबंतोवा (बुल्गारिया)
  • पुरुष युगल
  • विजेता- हिरोकी ओकामुरा और क्योहेई यामाशिता (दोनों जापान)
  • उपविजेता– चेन झी-रे और लिन यू-चीह (दोनों ताइवान)
  • महिला युगल
  • विजेता– सुमिरे नकाडे और मियु ताकाहाशी(दोनों जापान)
  • उपविजेता– लिन चिह-चून और यांग चू-यूं (दोनों ताइवान)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता- लियू कुआंग-हेंग और ह्यू यिन-हुई(दोनों ताइवान)
  • उपविजेता– वू ह्युआन-यी और यांग चू-यूं (दोनों ताइवान)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5701/yonex-us-open-2026/overview