प्रश्न – 5 अप्रैल, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता यू.एस.मेंस क्ले कोर्ट चैंपियनशिप‚ 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब टॉमी पॉल (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब ऑरलैंडो लूज़ और राफेल माटोस (दोनों ब्राज़ील) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 मार्च – 5 अप्रैल, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता यू.एस.मेंस क्ले कोर्ट चैंपियनशिप‚ 2026 ह्यूस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुआ।
- पुरुष एकल विजेता -टॉमी पॉल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष एकल उपविजेता –रोमन एंड्रेस बुरुचागा (अर्जेंटीना)
- पुरुष युगल विजेता – आन्द्रेस ऐंड्राडे (इक्वाडोर) और बेन शेल्टन (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष युगल उपविजेता – ऑरलैंडो लूज़ और राफेल माटोस (दोनों ब्राज़ील)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.atptour.com/en/news/paul-burruchaga-houston-2026-final-sunday
