यूरो अपनाने वाला 21वां देश

प्रश्न – 1 जनवरी, 2026 को यूरो को अपनाने वाला यूरो जोन का 21वां सदस्य देश कौन-सा बना?
(a) क्रोएशिया (b) बुल्गारिया
(c) रोमानिया (d) हंगरी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जनवरी, 2026 को बुल्गारिया ने यूरो को अपनाया।
  • इसी के साथ बुल्गारिया यूरो जोन का 21वां सदस्य बन गया है।
  • 1 जनवरी, 2026 से, यूरो धीरे-धीरे बुल्गारिया की मुद्रा के रूप में लेव का स्थान ले लेगा।
  • विनिमय दर में स्थिरता के निरंतर रिकॉर्ड के अनुसार, लेव का विनिमय प्रति यूरो 1.95583 लेव की दर से होगा।
  • दोनों मुद्राएँ एक महीने की अवधि के लिए साथ-साथ प्रचलन में रहेंगी।
  • लेव में किए गए भुगतानों को यूरो में परिवर्तित किया जाएगा।
  • इससे लेव को धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर करने में मदद मिलेगी।
  • लेव और यूरो में दोहरी मूल्य निर्धारण प्रणाली 8 अगस्त, 2025 से अनिवार्य हो गई और 8 अगस्त, 2026 तक लागू रहेगी।
  • 1 जनवरी से बुल्गारिया में 96% एटीएम यूरो के नोट जारी करेंगे, बाकी एटीएम भी जल्द से जल्द (दो सप्ताह के भीतर) ऐसा करना शुरू कर देंगे।
  • यूरो से बुल्गारिया के नागरिकों और व्यवसायों को व्यावहारिक लाभ मिलेंगे।
  • इससे विदेश यात्रा और रहने में आसानी होगी, बाज़ार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और व्यापार सुगम होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.consilium.europa.eu/en/press/press-releases/2025/06/19/euro-area-member-states-recommend-that-bulgaria-become-the-21st-member-of-the-euro-area

https://www.centralbanking.com/central-banks/currency/7974703/bulgaria-becomes-21st-member-of-the-eurozone

https://www.thehindu.com/news/international/bulgaria-adopts-euro-nearly-20-years-after-joining-european-union/article70459928.ece