यूरोलीग बास्केटबॉल सुपरकप, 2026

प्रश्न – यूरोलीग बास्केटबॉल सुपरकप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —

  1. इसका आयोजन 18–19 सितंबर, 2026 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया गया।
  2. फाइनल में रियल मैड्रिड ने ओलंपियाकोस पिरायस को 93–89 से पराजित किया।
  3. रियल मैड्रिड के वाल्टर ‘एडी’ तवारेस को प्रतियोगिता का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 18–19 सितंबर, 2026 को संयुक्‍त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में के पहले संस्करण का आयोजन हुआ।
  • प्रतियोगिता के सभी मुकाबले यास द्वीप स्थित एतिहाद एरिना में खेले गए।
  • इसे 2026–27 यूरोलीग सत्र के उद्घाटन आयोजन के रूप में आयोजित किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया – ओलंपियाकोस पिरायस, रियल मैड्रिड, फेनरबाहचे टारफिन इस्तांबुल और दुबई बास्केटबॉल।
  • 19 सितंबर, 2026 को खेले गए फाइनल में रियल मैड्रिड ने ओलंपियाकोस को 93–89 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • इस जीत के साथ रियल मैड्रिड यूरोलीग बास्केटबॉल सुपरकप का पहला विजेता बना।
  • तीसरे स्थान के मुकाबले में फेनरबाहचे टारफिन इस्तांबुल ने दुबई बास्केटबॉल को 85–77 से हराया।
  • सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) रियल मैड्रिड के वाल्टर ‘एडी’ तवारेस चुने गए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.euroleaguebasketball.net/en/euroleague/news/live-blog-supercup-semifinals-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *