यूरोपीय संसद द्वारा कार्बन उत्‍सर्जक पेट्रोल और डीजल कारों की नई बिक्री पर प्रतिबंध

प्रश्न – 14 फरवरी, 2023 को यूरोपीय संसद ने कार्बन उत्‍सर्जक पेट्रोल और डीजल कारों की नई बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी प्रदान की। यह प्रतिबंधन कब से प्रभावी होगी?
(a) वर्ष 2025
(b) वर्ष 2026
(c) वर्ष 2030
(d) वर्ष 2035
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने पहले ही प्रतिबंध लगाने से संबंधित कानून को मंजूरी प्रदान कर दिया है।
  • अक्‍टूबर, 2022 में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों, यूरोपीय आयोग और संसद के वार्ताकारों ने वर्ष 2035 तक यूरोप में नई कारों से कार्बन डाइऑक्‍साइड (CO2) उत्‍सर्जन को शून्‍य करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्‍त की थी।
  • यूरोपीय संघ का यह निर्णय वर्ष 2050 तक शून्‍य ग्रीनहाउस गैस उत्‍सर्जन लक्ष्य को प्राप्‍त करने की योजना का हिस्सा है।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.europarl.europa.eu/news/en/headlines/economy/20221019STO44572/eu-ban-on-sale-of-new-petrol-and-diesel-cars-from-2035-explained

https://www.reuters.com/markets/europe/eu-approves-effective-ban-new-fossil-fuel-cars-2035-2022-10-27/