यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष की भारत यात्रा

प्रश्न-24-25 अप्रैल‚ 2022 के मध्य यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं। वर्तमान में कौन यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष हैं?
(a) उर्सुला वॉन डेर
(b) स्टीवन लेयेन
(c) क्रिस्टलिना जॉर्जिवा
(d) मार्गरेट चान
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 24-25 अप्रैल‚ 2022 के मध्य यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयन भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं।
  • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
  • वह 25 अप्रैल‚ 2022 को नई दिल्ली में आयोजित रासीना डॉयलाग-2022 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं थी।
  • अपनी यात्रा के दौरान‚ उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
  • दोनों नेताओं ने एक मुक्त व्यापार समझौते एवं निवेश समझौते पर वार्ता की पुन: शुरूआत सहित भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की।
  • भारत और यूरोपीय संघ के आपसी संबंधों के सभी पहलुओं का राजनीतिक-स्तरीय प्रबंधन करने तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय व्यापार एवं प्रौद्योगिकी आयोग स्थापित करने पर सहमति बनी।
  • दोनों नेताओं ने हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग की संभावाओं सहित जलवायु संबंधी विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
  • इसके अलावा‚ इस बैठक के दौरान यूक्रेन की स्थिति और भारत-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित विभिन्न घटनाक्रमों सहित सामयिक महत्व के कई भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1820068

https://www.eeas.europa.eu/delegations/india/president-ursula-von-der-leyen-visit-india-24-25-april-strengthen-eu-india_en?s=167