प्रश्न – 15 अगस्त, 2026 को किस देश से भारत में यूपीआई से संचालित पोसट्रांसफर पर आधारित धन प्रेषण की सेवा शुरू हुई?
(a) क़तर (b) सऊदी अरब
(c) सयुंक्त अरब अमीरात (d) बहरीन
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अगस्त, 2026 को क़तर से भारत में यूपीआई से संचालित पोसट्रांसफर पर आधारित धन प्रेषण की सेवा शुरू हुई.
- इस सेवा के माध्यम से कतर में भारतीय समुदाय के लोगों को कतर पोस्ट आउटलेट्स के जरिए भारत में यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जा सकती है।
- यह पहल डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच को भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के साथ जोड़ती है।
- इसका उद्देश्य सीमा पार से धन प्रेषण के लिए एक कुशल और सुविधाजनक चैनल प्रदान किया जा सके।
- यह सेवा कतर पोस्ट, इंडिया पोस्ट, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म-यूपीयू-आईपी और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड-एनआईपीएल के सहयोग से विकसित की गई है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2300759®=48&lang=2
https://newsonair.gov.in/indian-diaspora-in-qatar-can-send-money-to-their-families-back-home-via-upi