यूटेलसैट में निवेश

प्रश्न – जुलाई 2025 में यूनाइटेड किंगडम ने फ्रांसीसी उपग्रह कंपनी यूटेलसैट में कितनी राशि निवेश करने की घोषणा की?
(a) 150 मिलियन यूरो (b) 163.3 मिलियन यूरो
(c) 175.5 मिलियन यूरो (d) 200 मिलियन यूरो
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जुलाई, 2025 में यूनाइटेड किंगडम ने फ्रांसीसी उपग्रह ऑपरेटर यूटेलसैट में 163.3 मिलियन यूरो (1,634 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की।
  • यह 1.5 बिलियन यूरो के बड़े पूंजी निवेश का हिस्सा है, जिसमें सुनील मित्तल के भारती समूह और फ्रांस का भी महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।
  • भारती, जिसने वर्ष 2023 में अपने उपग्रह उद्यम वनवेब का यूटेलसैट के साथ विलय कर दिया है, ने अतिरिक्त 150 मिलियन यूरो (1,501 करोड़ रुपये) देने का वादा किया है।
  • इस निवेश के साथ यूनाइटेड किंगडम की हिस्सेदारी 10.89% बनी रहेगी
  • ब्रिटिश सरकार यूनाइटेड किंगडम के विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी सचिव के कार्यालय के माध्यम से आरक्षित पूंजी वृद्धि (आरसीआई) और 73.2 मिलियन यूरो के राइट्स इश्यू (आरआई) के माध्यम से 90.1 मिलियन यूरो का निवेश करेगी।
  • फ्रांसीसी सरकार यूटेलसैट में सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास कंपनी के 29.65% शेयर हैं।
  • ज्ञातव्य है कि यूटेलसैट 34 पारंपरिक भूस्थिर उपग्रहों और 600 से अधिक निम्न पृथ्वी कक्षा उपग्रहों का स्वामित्व और प्रबंधन करता है, जो स्टारलिंक (Starlink) के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह समूह है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://telecom.economictimes.indiatimes.com/news/portal-in-portal/satcom/uk-invests-191-million-in-satellite-firm-eutelsat-to-compete-with-

starlink/122364953#:~:text=The%20UK%20has%20announced%20a%20%E2%82%AC163%20million%20%28%24191,Musk%27s%20Starlink%20amidst%20rising%20competition%20in%20satellite%20communications.