यूएनएससी के 5 नए अस्थ्ज्ञायी सदस्य

प्रश्न-जून‚ 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य के रूप में 5 देश चुने गए। इनमें कौन-सा देश शामिल नहीं है?
(a) जापान
(b) माल्टा
(c) इक्वेडोर
(d) नार्वे
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • जून‚ 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 नए अस्थायी सदस्य चुने गए।
  • चुने गए 5 नए अस्थायी सदस्य देशों में इक्वाडोर‚ जापान‚ माल्टा‚ मोजंबिक और स्विट्‌जरलैंड शामिल हैं।
  • ये सभी वर्ष 2023-24 के कार्यकला के लिए चुने गए।
  • नवनिर्वाचित सदस्य देश अपना कार्यकाल 1 जनवरी‚ 2023 को शुरू करेंगे।
  • उनके पास 31 दिसंबर‚ 2023 तक UNSC की अस्थायी सदस्यता रहेगी।
  • ये देश भारत‚ आयरलैंड‚ केन्या‚ मैक्सिको और नार्वे की जगह लेंगे।
  • परिषद में शामिल 5 गैर-स्थायी देशों के अलावा‚ अन्य अस्थायी देशों में भारत‚ आयरलैंड‚ केन्या‚ मैक्सिको और नार्वे हैं।
  • सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं।
  • 5 स्थायी सदस्य देशो में चीन‚ फ्रांस‚ रूस‚ यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 अस्थायी सदस्यों के लिए क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर प्रतिवर्ष चुनाव होता है।
  • उनका कार्यकाल 2 वर्ष होता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.un.org/en/story/2021/06/1093882