यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26

प्रश्न – 23 मई, 2026 को संपन्न यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26 का खिताब किसने जीता है?
(a) आर्सेनल (b) बार्सिलोना
(c) बायर्न म्यूनिख (d) लियोन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 मई 2026 को यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26 नॉर्वे के ओस्लो में उल्लेवाल स्टेडियम में खेला गया।
  • यह इस टूर्नामेंट का 25वां संस्करण था,और यूईएफए महिला कप से यूईएफए महिला चैंपियंस लीग में नाम बदलने के बाद से 17वां संस्करण था।
  • फाइनल मुकाबले में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने फ्रेंच क्लब लियोन को 4 – 0 से हराकर यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26 का ख़िताब जीत लिया।
  • बार्सिलोना ने अपना चौथा यूईएफए महिला चैंपियंस लीग खिताब जीता है।
  • बार्सिलोना की ईवा पजोर फाइनल मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.uefa.com/womenschampionsleague/news/02a5-2089c561cca1-5b07bc5a56a2-1000–women-s-champions-league-final-meet-barcelona-and-ol-lyonnes/?utm

https://www.uefa.com/womenschampionsleague/news/028d-1af30d0e68fe-72410994f894-1000–2026-women-s-champions-league-final-ullevaal-stadion-oslo/?utm_sourc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *