यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25

प्रश्न – 24 मई, 2025 को संपन्न यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25 का खिताब किसने जीता है?
(a) आर्सेनल (b) बार्सिलोना
(c) बायर्न म्यूनिख (d) जुवेंटस
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 मई, 2025 को यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25 लिस्बन, पुर्तगाल में खेला गया।
  • यह इस टूर्नामेंट का 24वां संस्करण था,और यूईएफए महिला कप से यूईएफए महिला चैंपियंस लीग में नाम बदलने के बाद से 16वां संस्करण था।
  • फाइनल मुकाबले में आर्सेनल ने बार्सिलोना को 1 – 0 से हराकर यूईएफए महिला चैंपियंस लीग फाइनल, 2024-25 का ख़िताब जीत लिया।
  • आर्सेनल ने अपना दूसरा यूईएफए महिला कप/चैंपियंस लीग खिताब जीता है।
  • आर्सेनल की स्टिना ब्लैकस्टेनियस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीचुनी गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sportingnews.com/in/football/news/womens-champions-league-final-score-result-2025-arsenal-barcelona/d018fc4caf8336814cfc82a9