प्रश्न – 10 जुलाई, 2026 को संपन्न यूईएफए यूरोपीय महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) जर्मनी (b) नॉर्वे
(c) स्पेन (d) फ्रांस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 जून 2026 – 10 जुलाई, 2026 तक बोस्निया और हर्ज़ेगोविना की मेजबानी में यूईएफए यूरोपीय महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन हुआ।
- यह इस टूर्नामेंट का 23वां संस्करण था।
- इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला स्टेडियम ग्रबाविका , साराजेवो में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में स्पेन ने जर्मनी को 1–0 से हराकर यूईएफए महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप, 2026 का ख़िताब जीत लिया।
- स्पेन ने आठवीं बार यूईएफए महिला अंडर-19 चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।
- स्पेन की रोसालिया डोमिंगुएज़ टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.uefa.com/womensunder19/fixtures-results/#/d/2026-07-10
https://www.uefa.com/womensunder19/match/2048223–germany-vs-spain/final