प्रश्न – 30 मई 2026 को संपन्न यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26 का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) आर्सेनल
(b) रियल मैड्रिड
(c) मैनचेस्टर सिटी
(d) पेरिस सेंट-जर्मन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 मई 2026 को पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल, 2025-26 संपन्न हुई।
- यह यूईएफए द्वारा आयोजित यूरोप के प्रमुख क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का 71वां सीज़न था, और यूरोपीय चैंपियन क्लब कप से यूईएफए चैंपियंस लीग के रूप में नाम बदलने के बाद से यह 34वां सीज़न था।
- फाइनल मुकाबला पुस्कास एरेना , बुडापेस्ट में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर ख़िताब लगातार दूसरी बार जीत लिया।
- इसी के साथ पेरिस सेंट-जर्मेन यूईएफए चैंपियंस लीग युग में लगातार दो खिताब जीतने वाले दूसरा क्लब बन गया है।
- इससे पहले वर्ष 2016-17 संस्करण में रियल मैड्रिड ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
- विजेता के रूप में, पेरिस सेंट-जर्मेन ने 2026 यूईएफए सुपर कप में 2025-26 यूईएफए यूरोपा लीग के विजेता एस्टन विला के खिलाफ खेलने का अधिकार अर्जित किया।
- मैन ऑफ द मैच वितिन्हा (पेरिस सेंट-जर्मेन) रहे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espn.in/football/fixtures/_/league/uefa.champions
https://www.uefa.com/uefachampionsleague/history/seasons/2026